- UP:--गोवंशी को बचाने में ट्रक की स्कार्पियो से टक्कर, आग लगने से अफरातफरी का माहौल; 4 तीर्थयात्री घायल | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 31 March 2026

UP:--गोवंशी को बचाने में ट्रक की स्कार्पियो से टक्कर, आग लगने से अफरातफरी का माहौल; 4 तीर्थयात्री घायल

झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास गोवंशी को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गया।

टक्कर लगने से ट्रक के डीजल टैंक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा।

हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों ओर का यातायात रोककर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। दुर्घटना में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि स्कार्पियो सवार गुजरात के छह तीर्थयात्रियों में चार घायल हो गए और दो बाल-बाल बचे। घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भरतकूप से गिट्टी लादकर चालक लक्ष्मण सिंह ट्रक लेकर प्रयागराज जा रहा था। बांधी गांव के पास सामने आए गोवंशी को बचाने के प्रयास में उसने प्रेशर ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो से टकरा गया।

टक्कर के बाद स्कार्पियो का हिस्सा ट्रक के डीजल टैंक से टकराया, जिससे टैंक फट गया और आग लग गई। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल को बुलाया। एंबुलेंस से घायलों गुजरात के बजागढ थराज निवासी प्रवीण भाई, रामूबेन, चालक दशरथ भाई व माओजा भाई को सीएचसी भेजा गया, जबकि माडीबेन व रामसी भाई सुरक्षित रहे।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रवाना किया गया। लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो सवार हादसे में चोट लगी है आग से कोई नहीं झुलसा है। क्योंकि चालक ने ट्रक में आग लगने के पहले कार को हटा लिया था।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...