- ग्रेटर नोएडा में उद्योगपतियों का महाकुंभ: IIA की 35वीं वार्षिक बैठक में इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 1 September 2026

ग्रेटर नोएडा में उद्योगपतियों का महाकुंभ: IIA की 35वीं वार्षिक बैठक में इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा में आईआईए की 35वीं वार्षिक आम सभा का मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईए के नेशनल प्रेसिडेंट दिनेश गोयल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे।।गतिविधियों पर हुआ मंथन वार्षिक आम सभा में आईआईए द्वारा वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं संगठन के कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आईआईए मेरठ चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल चैप्टर चेयरमैन अंकित सिंघल के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल में डिविजनल चेयरमैन तनुज गुप्ता, आईआईए नेशनल वाइस प्रेसिडेंट अनुराग अग्रवाल, आईआईए नेशनल सेक्रेटरी गिरिश कुमार, सेक्रेटरी गौरव जैन, आशीष गोयल, कैप्टन ईशु बंसल, वरिष्ठ सदस्य अजय के। गुप्ता, संजीव गुप्ता एवं अशोक मल्होत्रा, महिला विंग चेयरपर्सन प्राची प्रेमी, गरिमा अग्रवाल एवं स्मृति गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अवार्ड रहे मुख्य आकर्षण कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एमएसएमई अवार्ड के तहत पुरस्कारों का चयन पूरे वर्ष एमएसएमई उद्योगों के प्रदर्शन, उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा विभिन्न श्रेणियों में चयनित उद्यमियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मेरठ चैप्टर की ओर से मयंक अजय गुप्ता, आशीष गोयल, आदित्य गोयल, मंजरी गुप्ता, तन्वी अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इन सम्मानित उद्यमियों को एमएसएमई क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन एवं योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। मेरठ चैप्टर के लिए यह गौरव का विषय रहा कि चैप्टर से जुड़े अनेक उद्यमियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित एमएसएमई क्विज में भी आईआईए मेरठ चैप्टर के सेक्रेटरी गौरव जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेष स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने मेरठ चैप्टर का गौरव और बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे एवं मध्यम उद्योग देश में रोजगार सृजन, नवाचार, निर्यात एवं आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...