टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट और सैलरी पैकेज सुविधाओं के विस्तार को लेकर एमओयू हुआ. इसके तहत टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों के साथ पात्र संविदा कर्मियों को भी एसबीआई के कॉरपोरेट सैलरी पैकेज से जोड़ा जाएगा.वेतन स्लैब और पात्रता के आधार पर कर्मचारियों को अधिकतम 1.10 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा. इसमें एक करोड़ रुपये का मुख्य दुर्घटना बीमा और डेबिट कार्ड से 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त कवर शामिल है. निर्धारित पैकेज के तहत इन सुविधाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.
परिवार को भी इंश्योरेंस लाभएसबीआई रिश्ते खाते के गोल्ड और उससे ऊपर के वैरिएंट में कर्मचारी के परिवार के अधिकतम चार सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिल सकता है. दुर्घटना में अभिभावक की मृत्यु पर बच्चों की उच्च शिक्षा और अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है. सैलरी पैकेज में एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस, दिव्यांगता कवर, हेल्थ इंश्योरेंस, एयरपोर्ट लाउंज, ट्रैवल बेनिफिट, ओटीटी, हेल्थ चेकअप, जिम और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. एसबीआई के महाप्रबंधक एवं झारखंड स्टेट हेड बेनुधर पाढ़ी ने कहा कि एमओयू से पात्र संविदा कर्मियों तक भी बैंकिंग और इंश्योरेंस सुविधाएं पहुंचेंगी. समझौते पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष राजीव मंगल और एसबीआई के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने हस्ताक्षर किए.
Post a Comment