- दबंग महिला के दबाव में लोटा नगर निगम का पंजा:नहीं हटा पाया सड़क और नाली पर हुआ अतिक्रमण,कई गंभीर अपराधों में सम्मिलित है महिला | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 8 September 2026

दबंग महिला के दबाव में लोटा नगर निगम का पंजा:नहीं हटा पाया सड़क और नाली पर हुआ अतिक्रमण,कई गंभीर अपराधों में सम्मिलित है महिला

 

 अधिकारियों के साथ दबंगाई करती महिला 

मेरठ:शास्त्री नगर एल ब्लॉक में रहने वाली एक महिला प्रेमलता उर्फ बिल्लो जो एल 1733 की निवासी हैं उसके द्वारा सड़क व नाली पर स्थाई रूप से अतिक्रमण किया गया है उसे हटाने के लिए आज सुबह (9 सितम्बर 2026) को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची मगर दबंग महिला ने दबंगता दिखाते हुए नगर निगम अधिकारियों को सड़क व नाली पर किया अतिक्रमण नहीं हटाने दिया मौके पर पहुंची थाना नौचंदी पुलिस भी इस महिला की उठदण्डिता के आगे मुक दर्शक बनी रही और नगर निगम की टीम को बिना कार्यवाही करें वापस लौटना पड़ा नगर निगम की टीम का इस महिला पर बिना कार्यवाही करें लौटना कोई नई बात नहीं है सन 2020 में भी इस महिला के विरुद्ध नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटाने में नाली खोलने का प्रयास किया था मगर उस समय भी नगर निगम की टीम को इस महिला के आगे विवश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा 

दैनिक सच्चाईयाँ पूर्व मे प्रसारित की गयी वीडियो 

 

वहीं स्थानीय लोगों के मन में यह भी प्रश्न उठ रहे हैं की अधिकारी महिला की दबंगता के आगे विवश है या अधिकारियों के साथ साठगांठ कर अवैध अतिक्रमण का खेल खेला जा रहा है न जाने कब इस महिला के विरुद्ध नगर निगम कोई ठोस कार्यवाही कर लोगों को हो रहे अतिक्रमण के कारण परेशानी से निजात दिलाएगी या इस बार भी दबंग महिला के आगे नगर निगम प्रशासन बेबस होकर रह जाएगा और नाली व सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण का खेल यूं ही जारी रहेगा?


Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...