- बरेली में अग्निवीर भर्ती का बिगुल: 12 जिलों के 14,132 युवा दिखाएंगे दमखम देश सेवा का सपना: बरेली में 14 सितंबर से शुरू होगी 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 6 September 2026

बरेली में अग्निवीर भर्ती का बिगुल: 12 जिलों के 14,132 युवा दिखाएंगे दमखम देश सेवा का सपना: बरेली में 14 सितंबर से शुरू होगी 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती

 


सेना में अग्निवीर बन देश सेवा का सपना रखने वाले युवाओं का जाट सेंटर में एक बार फिर से जमावड़ा लगने जा रहा है. सेना भर्ती कार्यालय बरेली ने 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की है.16 दिनों तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती में टेक्निकल, जीडी समेत अन्य ट्रेड में कुल 14,132 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे. भर्ती प्रक्रिया में बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बदायूं समेत 12 जिलों के युवा अपना दम दिखाएंगे.अग्निवीर भर्ती का कार्यक्रम जारीसेना भर्ती कार्यालय बरेली के अनुसार भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. 14 सितंबर से चलने वाली भर्ती के लिए जिले में आने वाले युवाओं को यातायात, स्वास्थ्य समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है. सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 14 सितंबर को भर्ती के पहले दिन अग्निवीर टेक्निकल के लिए बरेली जिले के 351, संभल के 106, हरदोई के 154, फर्रुखाबाद 144 और बदायूं के 235 युवा प्रतिभाग करेंगे.इन जिलों के युवा भी दमखम का प्रदर्शन करेंगे15 सितंबर को सीतापुर के 65, पीलीभीत के 119, बहराइच के 23, बलरामपुर 09, श्रावस्ती का 01, शाहजहांपुर के 131 और लखीमपुर खीरी के 54 युवा दमखम का प्रदर्शन करेंगे. इसी तरह, 16 सितंबर को लखीमपुर खीरी और बहराइच के 1,284 युवा, 17 सितंबर को बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई के 1,239, 18 सितंबर को संभल के 1,135, 20 सितंबर को शाहजहांपुर के 1,119 युवा प्रतिभाग करेंगे. 21 सितंबर को पीलीभीत व फर्रुखाबाद के 1,261 युवा, 22 सितंबर को फर्रुखाबाद के 1,129 और 23 सितंबर को बदायूं और बरेली के 1,279 और 23 सितंबर को बदायूं के 1,324, 24 सितंबर को बदायूं-बरेली के 1,279 और 25 सितंबर को 1,148 युवा प्रतिभाग करेंगे. 26 से 29 सितंबर तक मेडिकल और 30 सितंबर को दस्तावेज से जुड़ी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.समुचित व्यवस्थाओं पर फोकसभीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. परिवहन विभाग को यातायात सुचारु रखने और जाम की स्थिति से निपटने को समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए. स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए. साथ-साथ नगर विकास से संबंधित अधिकारी को स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...