लखनऊ । बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर यूपी के बहराइच लाया गया।पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली में लाने के बाद मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई।
इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और जिला कारागार भेज दिया गया।
इससे पहले कुछ दिन पहले मौलाना अब्दुल सलीम ने मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद बहराइच सहित प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इससे मामला और गंभीर हो गया।विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष Ajit Pratap Singh ने 8 मार्च को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई थी।
एएसपी नगर अशोक सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।इस गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है।
Post a Comment