- UP:-प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, महिला व युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई | दैनिक सच्चाईयाँ

Monday, 30 March 2026

UP:-प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, महिला व युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक महिला और उसके साथ आए युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों को न सिर्फ पीटा गया बल्कि उनका मुंह काला कर गांव में जुलूस भी निकाला गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...