- डेढ़ साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, 3 बार अबॉर्शन... | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 11 April 2026

डेढ़ साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, 3 बार अबॉर्शन...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नामी बिल्डर के बेटे पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि तीन बार उसका गर्भपात भी कराया.

पुलिस ने लंबी जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

नौकरी के बहाने दोस्ती और फिर धोखा

पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली है. वह काम की तलाश में भोपाल आई थी, जहां उसकी मुलाकात एक प्रतिष्ठित रियल स्टेट बिल्डर के बेटे से हुई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी कंपनी में नौकरी दी और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाकर शादी का झांसा देना शुरू कर दिया.

शादीशुदा होने की बात छिपाई

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे झूठ बोला था कि वह अपनी पत्नी से अलग हो चुका है और वह उससे शादी करना चाहता है. इसी भरोसे के आधार पर डेढ़ साल तक उनके बीच संबंध रहे. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसे कई बार शहर के नामी होटलों में ले जाया गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया. जब उसे पता चला कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ ही रह रहा है, तब उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी शादी का वादा कर उसे चुप कराता रहा.

तीन बार कराया गर्भपात, पुलिस ने देरी से की कार्रवाई

पीड़िता का आरोप है कि इस डेढ़ साल के दौरान उसका तीन बार गर्भपात भी कराया गया. इंसाफ के लिए पीड़िता को काफी संघर्ष करना पड़ा. उसका कहना है कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आवेदन देने के काफी समय बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार एसीपी की जांच रिपोर्ट के बाद भोपाल के एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मेरठ होटल की घटना बता रही है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़िता दोनों ही शादीशुदा हैं और आरोपी एक जाना-माना बिल्डर है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

इस घटना ने एक बार फिर रसूखदारों के आगे सिस्टम की सुस्त चाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि भोपाल पुलिस पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाती है.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...