उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत क्षेत्र के सिनौली गांव में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक मुकु
ल (24) के भाई नकुल ने छपरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। गांव के एक युवक ने उसे आरोपी मंजीत के साथ जाते देखा था।पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि बीते मंगलवार को मुकुल का शव गांव के राजपाल के खेत में बने करीब 60 फीट गहरे कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि आरोपी मंजीत और उसके नाबालिग भतीजे ने मुकुल को खेत में ले जाकर पहले शराब पिलाई। नशे की हालत में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव कुएं में फेंक दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकुल उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिससे आक्रोशित होकर उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजीत वर्ष 2012 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था।
Post a Comment