- UP:-जमीन मालिकों को राहत, 9 जिलों के लिए खुशखबरी | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 14 April 2026

UP:-जमीन मालिकों को राहत, 9 जिलों के लिए खुशखबरी

उत्तर प्रदेश में संपत्ति खरीदने-बेचने वालों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब नौकरीपेशा और व्यस्त लोगों को बैनामा कराने के लिए छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राज्य सरकार ने रजिस्ट्री व्यवस्था को और आसान बनाते हुए नई सुविधा शुरू करने का फैसला किया है, जो 19 अप्रैल से लागू होगी।

इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के 9 बड़े शहरों मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, वाराणसी और सहारनपुर में उप निबंधक कार्यालय अब रविवार को भी खुले रहेंगे। खास बात यह है कि इन शहरों में जहां दो या उससे अधिक उप निबंधक कार्यालय हैं, वहां यह सुविधा लागू की गई है।

क्या बदला है नई व्यवस्था में?

आपको बता दें की अब तक बैनामा कराने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीमित था। लेकिन नई व्यवस्था में एक उप निबंधक कार्यालय रोजाना दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। अन्य कार्यालयों को बारी-बारी से हर रविवार को खोला जाएगा।

कैसे मिलेगा फायदा?

यह निर्णय खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते थे। अब वे रविवार या शाम के समय भी आसानी से अपनी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य

सरकार का यह कदम आम जनता को बेहतर सुविधा देने और रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में उठाया गया है। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि रजिस्ट्री कार्यालयों पर भी भीड़ का दबाव कम होगा। यह नई व्यवस्था जमीन मालिकों और संपत्ति खरीदने वालों के लिए एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है, जिससे अब काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना पहले से आसान हो जाएगा।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...