- UP:-पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में हुए विस्फोट में घायल पूर्व प्रधान की मौत | दैनिक सच्चाईयाँ

Wednesday, 1 April 2026

UP:-पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में हुए विस्फोट में घायल पूर्व प्रधान की मौत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए विस्फोट में घायल समर्थक पूर्व प्रधान भैया लाल चौहान की मौत हो गई।

मालूम हो कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम नूरपुर निवासी पूर्व प्रधान भैया लाल का कानपुर में इलाज चल रहा था।

पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए विस्फोट में उनके बेटे सिक्की, विक्की एवं भैया लाल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनके विरोध में नखास चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दर्ज कराई रिपोर्ट में घुमना चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने कहा है कि 17 मार्च 26 को समय करीब 6 बजे शाम हमराह सिपाही मलखान सिंह साहबगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति भारत नर्सिंग होम की तरफ ई-रिक्शा में कुछ लोग लेकर जा रहे थे। मेरे द्वारा रोककर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दोनों घायल व झुलसे हुए व्यक्ति पूर्व विधायक विजय सिंह के लड़के अभिनाश उर्फ विक्की व अभिषेक उर्फ सिक्की हैं। इनके घर में भयानक विस्फोट हो गया है। जिसमें 5 से 6 लोग घायल हो गए हैं, कुछ लोग वहीं मौके पर पड़े हैं।

इस सूचना पर मैं हमराही के साथ पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास स्थित मोहल्ला नाला मछरट्टा पहुंचा, तो देखा कि घर के बाहर पब्लिक के लोग काफी जमा थे और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल था। लोग चीख पुकार कर रहे थे। गेट के अंदर घुसते ही फर्श टूटा पड़ा था और बेसमेंट की छत उखड़ गई थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

मलबे में एक व्यक्ति भैयालाल पुत्र हरिकिशन निवासी नूरपुर थाना मऊदरवाजा मलबे में बुरी तरह घायल अवस्था में दबा पड़ा था, जिसको हमराही की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पूछने पर लोगों ने बताया कि अन्य घायलों में विक्की व सिक्की के अलावा कुछ अन्य लोग और भी हैं जिनके नाम ईशू चौरसिया पुत्र धनश्याम चौरसिया उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मोहल्ला नाला मछरट्टा, रामवीर यादव पुत्र अजय राज उम्र करीब 60 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, रानू मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा निवासी मितूकपुर, उम्र करीब 35 वर्ष, भैयालाल पुत्र हरिकिशन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नूरपुर थाना मऊदरवाजा और बाकी अन्य लोगों को जनता द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।

साहस कर मेरे द्वारा टूटे हुए बेसमेंट में देखा गया तो उसमें से विस्फोटक पदार्थ की बू आ रही थी और दीवारों पर खून के धब्बे लगे थे।



पूरे मकान की तीसरी मंजिल तक खिड़की, दरवाजे, ग्रिल, छत और लैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़े थे। आसपास के लोगों ने बताया कि समय करीब लगभग 7.30 बजे के आसपास तेज धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गयी। उसमें मौजूद लोग घायल हो गये।


मौके की स्थिति से यह स्पष्ट है कि मकान में मौजूद उक्त लोगों द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ संग्रह कर निर्माण किया जा रहा था, जिस कारण यह घटना घटित हुई और लोगों की जान का खतरा उत्पन्न हो गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...