उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फल और सब्जी मंडी में गुरुवार देर रात आग लग जाने से लगभग 15 से 20 दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ''प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।''
अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment