- 50 हजार का इनामी कैसरबाग से गिरफ्तारआजमगढ़पुलिस/STF को मिलीबड़ीसफलता | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 29 August 2026

50 हजार का इनामी कैसरबाग से गिरफ्तारआजमगढ़पुलिस/STF को मिलीबड़ीसफलता



आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी आरोपित प्रमोद कुमार को यूपी एसटीएफ ने कैसरबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित आजमगढ़ में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ में छिपकर रह रहा था।घेराबंदी कर के पकड़ाएसटीएफ के मुताबिक, सूचना मिली कि आजमगढ़ के कोतवाली नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित प्रमोद कुमार ग्लोब पार्क के पास किसी से मिलने आने वाला है। सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद एसटीएफ टीम ने घेराबंदी की। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुसड़ाआईमा निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।लखनऊ में छिपा थाप्रमोद ने बताया कि जेल जाने से बचने के लिए लखनऊ में छिपा था। एसटीएफ के अनुसार प्रमोद के खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, आपराधिक षड्यंत्र, कूटरचित दस्तावेज, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 में कोतवाली नगर में दर्ज कई मुकदमे शामिल हैं। उसके खिलाफ 2026 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि बीते कुछ माह के दौरान कई शातिर अपराधियों को एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के एरिया से गिरफ्तार किया है। 

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...