- पत्नी को मार दिया,बहन को भी मारना होगा.मानस ने हत्या को लेकर स्टेटस लगाया,किस-किस का लिखा नाम?​​​​ | दैनिक सच्चाईयाँ

Thursday, 20 August 2026

पत्नी को मार दिया,बहन को भी मारना होगा.मानस ने हत्या को लेकर स्टेटस लगाया,किस-किस का लिखा नाम?​​​​

लखनऊ में दिनदहाड़े डबल मर्डर और फिर सुसाइड की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। बैंक कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद उसने मोबाइल पर स्टेटस लगाकर बहन की हत्या और खुद के सुसाइड का भी ऐलान किया था।

यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने अपनी बहन को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद घर आकर खुद सुसाइड कर लिया था। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति और पत्नी दोनों अलग-अलग बैंक में काम करते थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आरोपी पति ने बहन और पत्नी की हत्या को लेकर मोबाइल पर स्टेटस भी लगाया था। इस स्टेटस में मानस ने दिव्या की बहन और उसके पति के नाम का भी जिक्र किया है। हालांकि युवक ने बहन की हत्या क्यों की? इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के हुसड़िया में गुरुवार को दिनदहाड़े डबल मर्डर और सुसाइड मामले में तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें एक महिला की दिव्या मिश्रा के रूप में पहचान हुई जो आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी। दूसरी महिला सीमा बाजपेयी के रूप में हुई है जो कि आरोपी मानस की बहन थी। मानस भी एसबीआई बैंक में काम करता था। जानकारी के अनुसार मानस और दिव्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं था।


Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...