मोदीपुरम स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के पास से करेंगे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर मेरठ आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद मेरठ में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शासन से कार्यक्रम की सूचना जारी होने के बाद से ही महकमे में हलचल तेज हो गई है और अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री का शनिवार का मेरठ दौरा करीब आधे घंटे का रहेगा。
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी/चुंगी के पास बनाए जाने वाले मंच से शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रशासन की ओर से इस स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से मेरठ तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से पूरी कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
Post a Comment