- चलती ट्रेन में स्कूली कपल ने बनाया संबंध.रैपिड रेल के 4 वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 21 December 2025

चलती ट्रेन में स्कूली कपल ने बनाया संबंध.रैपिड रेल के 4 वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

 


गाजियाबाद से मेरठ के बीच संचालित नमो भारत की चलती ट्रेन में स्कूली प्रेमी युगलों की आपत्तिजनक गतिविधियों के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला 24 नवंबर का है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। वहीं, नमो भारत की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) भी पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि संबंधित स्कूल गाजियाबाद क्षेत्र का ही है।

जांच में यह भी पता चला है कि प्रेमी युगल गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में बैठने के कुछ समय बाद ही दोनों ने अनुचित हरकतें शुरू कर दीं, जो मेरठ साउथ स्टेशन तक जारी रहीं। उस वक्त कोच में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में छात्रा स्कूल की वर्दी में दिखाई दे रही है, जो गाजियाबाद क्षेत्र के एक स्कूल की बताई जा रही है।

गाजियाबाद पुलिस करेगी कार्रवाई

शुक्रवार रात अचानक चारों वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो वीडियो की प्रामाणिकता, घटना स्थल और दोनों व्यक्तियों की पहचान कर रही है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना गाजियाबाद क्षेत्र की है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

वायरल करने वाला कर्मचारी बर्खास्त

मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रेन में तैनात एक कर्मचारी ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बजाय सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

एनसीआरटीसी का बयान

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। फिलहाल पुलिस दोनों स्कूली प्रेमी युगलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...