मेरठ- हापुड़ रोड आर०टी०ओं के सामने न्यूमैक्स केयर हॉस्पिटले में दिल्ली के साजिद नामक व्यक्ति के एक डेढ़ माह के बच्चे का इलाज चार दिन से चल रहा था इलाज के बावजूद बच्चे की हालत खराब हो रही थी साजिद ने बताया कि जब बच्चे की हालत ज्यादा खराब हो गई तो नर्सिंग होम संचालकों से बच्चे को डिस्चार्ज करने को कहा नर्सिगहोम संचालक को ने 1 लाख तीस हजार रू० का का बिल साजिद को थमा दिया जब साजिद ने बिल ज्यादा की बात कही हो अस्पताल वालो ने यह कहा कि पैसे तो इतने ही देने पड़ेगे ज़ब ही बच्चा मिलेगा यह कहते हुए बच्चे की माँ मौ फरजाना और साजिद को अस्पताल से भगा दिया साजिद ने बताया की उसने इस संबंध मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ C. M कॉल हेल्प लाइन 1076 और थाना लोहिया नगर इंस्पेक्टर से बच्चा दिलाए जाने की शिकायत की साजिद ने यह भी बताया की उसने लोगों से मांगकर लगभग बीस हजार रुपए जमा किये तब भी नर्सिंग होम संचालक ने इतने रू० लेकर बच्चा देने से इन्कार कर दिया
उ० प्र० सरकार चाहे निशुल्क स्वास्थ व्यवस्था व इलाज का कितना ही दावा करती रहे मगर आज भी एक गरीब आदमी को बच्चे के इलाज के लिए भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ता है वहीं दूसरी ओर न्यू मैक्स केयर संचालकों की इतनी मुठमरदी है की उनके आगे मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों का भी वश नहीं चलता यह अधिकारी भी बच्चे के माँ बापों का बच्चा दिलाने व नर्सिंग होम पर अंकुश लगाने मे भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं
खबर लिखे जाने तक बच्चे के गरीब माँ बाप अपने बच्चे को को पाने व मिलने के लिए नर्सिंग होम के बाहर चक्कर लगा रहे है और उनकी निगाह अधिकारियों पर टकटकी लगाए बैठी है
Post a Comment