Lucknow : उत्तर प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। सोमवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शनिवार देर रात से पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड की तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की शुरुआत हुई। यह विक्षोभ रविवार को दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। बागपत में सर्वाधिक 25 मिमी, बिजनौर में 16 मिमी और मुरादाबाद में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और अमरोहा में ओले गिरने की भी सूचना मिली। वहीं बरेली, प्रयागराज और कानपुर में सुबह कोहरे के चलते दृश्यता न्यूनतम रही। मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आई और नमी का अहसास बढ़ गया।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, 16 जिलों में 40 से 50 किमी/घंटा रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं और कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ में भी दो दिन तक छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
ओलावृष्टि के लिए चेतावनी वाले जिले:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास के इलाके।
तेज हवाओं की चेतावनी वाले जिले (40-50 किमी/घंटा):
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी और आसपास के इलाके।
बिजली गिरने की संभावना वाले जिले:
बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।
मौसम वैज्ञानिकों की सलाह:
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यह बदलता मौसम 4 फरवरी तक बना रह सकता है। तराई इलाकों में कोहरा और बारिश का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बारिश और ओले के दौरान सतर्क रहें, सड़क मार्गों पर सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और खेतों में काम करते समय समूह बनाकर जाएं।
Post a Comment