इंकलाब मंच के प्रवक्ता और कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद से बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस बीच कुछ लोगों ने बीएनपी से जुड़े छात्र नेता मोतालेब सिकदर को गोली मार दी।बताया जा रहा है कि बीएनपी के खुलना डिविजनल हेड मोतालेब सिकदर को सोमवार को सिर में बाई ओर गोली लगी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हादी भारत विरोध बयानबाजी के लिए जाना जाता था।। साल 2024 में शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में हुए छात्र विद्रोह के दौरान वह चर्चा में आया।
फरवरी 2026 में बांग्लादेश में आम चुनावों से पहले हादी और सिकदर पर हुए हमलों से बांग्लादेश में हड़कंप मच गया। हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक की भी कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर जलाने का प्रयास किया गया।बांग्लादेश में भारतीयों पर हमले बढ़ने के बाद भारत सरकार ने वहां रहे रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी है। लोगों से बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से निकलने की अपील की गई है।
Post a Comment