- झारखंड विमान हादसे के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोग थे सवार | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 24 February 2026

झारखंड विमान हादसे के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोग थे सवार



 नई दिल्ली। झारखंड विमान हादसे के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे।

अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास एक पवन हंस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में शॉर्ट क्लाइंबिंग हुई । ये हादसा आज मंगलवार, 24 फरवरी की सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ।

हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित

पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया, हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर के साथ उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है और वे सभी सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने भी सभी लोगों के ठीक होने की पुष्टि करते हए बताया कि मंगलवार सुबह नॉर्थ और मिडिल अंडमान जिले के मायाबंदर से उड़ान भरने के बाद क्रू मेंबर्स समेत सात लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया, लेकिन इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बीच समुद्र से बचाए गए सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को यहां एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक और अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

सीनियर सिविल एविएशन अधिकारी ने कहा, 'हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर श्री विजयपुरम से उड़ान भरी थी और सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर ये हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ टेक्निकल खराबी थी और पायलट ने समुद्र में क्रैश-लैंडिंग की।'

झारखंड एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश हादसा

सोमवार शाम को झारखंड के चतरा जिले के घने जंगलों में एक मेडिकल एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन में सात लोग सवार थे। इस हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम करीब 7 बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरने के कुछ समय बाद हुआ। उड़ान के करीब 20-25 मिनट के अंदर ह, प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से कम्युनिकेशन और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया। इसके बाद ये प्लेन सिमरिया के पास कसारिया/बरियातू पंचायत इलाके में जंगल के अंदर क्रैश हुआ मिला।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...