- नई सिटी बस सेवा शुरू: बेगम पुल स्टेशन तक पहुंचना हुआ आसान, मेट्रो कनेक्टिविटी में मिलेगी मदद | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 28 March 2026

नई सिटी बस सेवा शुरू: बेगम पुल स्टेशन तक पहुंचना हुआ आसान, मेट्रो कनेक्टिविटी में मिलेगी मदद

मेरठ। दिल्ली रोड और गढ़ रोड शहर की लाइफलाइन हैं। दिल्ली रोड पर नमो भारत और मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद अब गढ़ रोड पर सुगम यातायात बनाने की कवायद शुरू हुई है। पहले दिन चार हजार यात्रियों ने किया सफर शुक्रवार को मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने गढ़ रोड पर नए रूट लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज से बेगम पुल तक सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया। इससे गढ़ रोड के आसपास रहने वालों, संस्थानों-प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों का बेगमपुल पर नमो भारत-मेट्रो स्टेशन पहुंचना आसान हो जाएगा। पहले ही दिन शुक्रवार को करीब चार हजार यात्रियों ने वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बस में सफर किया। इससे लगभग 58 हजार रुपये की आय हुई। 30 मिनट में मेडिकल कालेज से बेगमपुल मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की पहली बस लोहियानगर डिपो से सुबह 6.20 बजे निकली और राधा गोविंद इंजीनियरिंग कालेज से सुबह 6.35 बजे बेगमपुल रवाना हुई। नए रूट पर सराय मोड़, मेडिकल कालेज, तेजगढ़ी चौराहा, नई सड़क मोड़, सोहराब गेट बस अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा, इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, जीआइसी होते हुए बेगमपुल चौराहे पर सुबह 7.05 बजे पहुंच गई। अब मेडिकल कालेज से बेगमपुल तक 30 मिनट में सिटी बस से पहुंचा जा सकेगा। बेगमपुल से 6.50 बजे पहली बस मेडिकल की ओर रवाना की गई। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के डिपो प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि इस रूट पर कुल वातानुकूलित 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन नियमित होगा। रात में आखिरी बस मेडिकल कालेज की तरफ से रात 9.40 बजे और बेगमपुल की ओर से 9.05 बजे चलेगी। यात्रियों को पांच से 10 मिनट में बसें मिलेंगी। बेगमपुल से हापुड़ अड्डा तक और मेडिकल कालेज से हापुड़ अड्डा तक 10 रुपये किराया है। बेगमपुल से तेजगढ़ी और मेडिकल तक 20 रुपये और मेडिकल से बच्चा पार्क व बेगमपुल तक 20 रुपये किराया लगेगा। गढ़ रोड वासियों का सफर हुआ आसान गढ़ रोड पर वैशाली कालोनी में रहने वाले सत्येंद्र, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्पोर्ट्स कारोबारी अतुल कुमार ने कहा कि सिटी बस पकड़कर बेगमपुल नमो भारत स्टेशन तक और यहां से नमो भारत ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंचना आसान हो गया है। पार्किंग की चिंता भी नहीं है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...