Saturday, 28 March 2026
CM योगी का बड़ा बयान: 'देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं', एक्साइज ड्यूटी घटाने को बताया 'ऐतिहासिक' फैसला
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इस समय अराजकता है। पूरी दुनिया में फ्यूल के दाम आसमान पर हैं।
पीएम के लिए देश सबसे पहले है। भारत में फ्यूल का दाम नियंत्रित है। देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं है। 'एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐतिहासिक फैसला है। विकास की नई ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत मिल रही है। पीएम के नेतृत्व में हर सेक्टर में विकास हुआ है।
PM के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है आपने देखा होगा कि कल रामनवमी के अवसर पर पूरे देश में उत्सव और उत्साह का माहौल था। पुरी दुनिया में अभी अव्यवस्था, अराजकता का माहौल है और दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम हाई है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11-12 वर्षों से जो कार्य योजना नए भारत की बनी है।PM ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ज़ीरो कर दिया है। मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने नाकारापन किया। 2002 से 2017 तक यूपी ने जलालत झेली। यूपी बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बना। डबल इंजन सरकार में विकास की स्पीड तेजी से बढ़ी। संकल्प मजबूत हो तो लक्ष्य दूर नहीं रहेगा।
उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है।
युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे
सीएम ने आगे कहा कि यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
Post a Comment