- Meerut:-मेरठ में महिला सिपाही का आरोप झूठा निकला: पैसों के विवाद में उलझा मामला, दुष्कर्म प्रयास का केस दर्ज होने के बाद खुलासा | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 28 March 2026

Meerut:-मेरठ में महिला सिपाही का आरोप झूठा निकला: पैसों के विवाद में उलझा मामला, दुष्कर्म प्रयास का केस दर्ज होने के बाद खुलासा

मेरठ में एक महिला सिपाही द्वारा हेडकांस्टेबल पर लगाए गए दुष्कर्म के प्रयास के आरोप जांच में टिक नहीं पाए। पुलिस जांच में सामने आया कि मामला आपसी पैसों के लेनदेन और निजी विवाद से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौच, धमकी और मोबाइल तोड़ने-ले जाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।पूरे घटनाक्रम ने उस समय तूल पकड़ा था, जब महिला सिपाही ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया कि ईद के दिन ड्यूटी के दौरान आरोपी हेडकांस्टेबल उसे जबरन कार में खींचकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ कैंट नवीना शुक्ला को सौंपी गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पूछताछ में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बाद में महिला सिपाही ने खुद अपने आरोपों में बदलाव करते हुए नई तहरीर दी। इसमें दुष्कर्म के प्रयास की बात नहीं दोहराई गई, बल्कि मारपीट, गाली-गलौच, धमकी और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया गया।जांच में यह भी सामने आया कि महिला सिपाही और आरोपी हेडकांस्टेबल चन्द्रकांत एक-दूसरे के पूर्व परिचित हैं और दोनों के बीच 2021 से संबंध रहे हैं। दोनों विवाहित हैं और पहले भी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो चुका है। घटना वाले दिन भी पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। पुलिस के अनुसार, महिला सिपाही ने आरोपी को पैसे लौटाने के लिए बुलाया था और करीब 50 हजार रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर भी किए। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें मोबाइल टूटने की बात सामने आई। मोबाइल किसने तोड़ा और कौन अपने साथ ले गया, यह अभी जांच का विषय है।थाना रेलवे रोड पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...