- IPL 2026: अब वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं मचाएंगे तबाही, साथ देने आया 20 साल का खूंखार बल्लेबाज, त्राहि-त्राहि करेंगे गेंदबाज! | दैनिक सच्चाईयाँ

Friday, 27 March 2026

IPL 2026: अब वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं मचाएंगे तबाही, साथ देने आया 20 साल का खूंखार बल्लेबाज, त्राहि-त्राहि करेंगे गेंदबाज!

 

15 साल के सूर्यवंशी के लिए अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रास्ता खुल चुका है. वो आईसीसी के उस नियम की दीवार को पार कर चुके हैं, जिसके तहत किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए 15 साल होना आवश्यक है. पिछले साल की तरह इस बार भी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में धूम मचाकर टीम इंडिया में एंट्री लेने की पूरी कोशिश करेंगे. हालांकि, फिलहाल उनका फोकस राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने पर होगा.

2008 में जब आईपीएल का आगाज हुआ था, तब राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी. हालांकि, उसके बाद से ये टीम खिताब जीतने के लिए तरस रही है. रियान पराग की अगुवाई वाली टीम इस साल लंबे समय से चल रहे सूखे का अंत करना चाहेगी. इस मिशन में वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं होंगे. उनका साथ देने के लिए 20 साल का एक और खूंखार बल्लेबाज पूरी तरह से तैयार है.

वैभव के साथ तूफान मचाएगा 20 साल का ये बल्लेबाज

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए 20 साल के युवा बल्लेबाज लुहान प्रीटोरियस पर बड़ा दांव खेला है. साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को भविष्य का स्टार कहा जा रहा है. हाल ही में हुए SA20 में भी प्रीटोरियस ने बल्ले से धमाका किया था. 20 साल के बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर ने अभी तक 64 टी20 मुकाबले खेले हैं और 139.75 की स्ट्राइक रेट से 1501 रन बनाए हैं. आईपीएल में उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी काबिलियत को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स उन्हें जल्द डेब्यू का मौका दे सकती है. अगर वैभव सूर्यवंशी और लुहान प्रीटोरियस की जोड़ी क्रीज पर 10 ओवर तक भी रह गई तो विरोधी गेंदबाजों पर आफत आ सकती है. इन दोनों के अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल भी मौजूद हैं, जो तेजी से रन बनाने में सक्षम है.

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच कब?

राजस्थान रॉयल्स अपने आईपीएल 2026 के सफर की शुरुआत सोमवार, 30 मार्च को करेगी. घरेलू मैदान गुवाहाटी में उनक सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. इस मैच में फैंस की नजर संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा पर रहेगी. पिछले साल तक संजू राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, वहीं जडेजा CSK के अहम हथियार थे, लेकिन अब दोनों अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जलवा दिखाकर आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगे.

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन (2008-2025)

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...