- अभी इतना कमजोर है शेयर बाजार कि भारी डिमांड वाली कंपनी का IPO भी हुआ फुस्स | दैनिक सच्चाईयाँ

Monday, 30 March 2026

अभी इतना कमजोर है शेयर बाजार कि भारी डिमांड वाली कंपनी का IPO भी हुआ फुस्स

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार इस समय अनिश्चितता और भारी बिकवाली के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसमें मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों के लिए भी टिक पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है. इसका सबसे ताजा उदाहरण है कोल इंडिया की सहायक कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) की आज हुई लिस्टिंग.

प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी की सहायक कंपनी होने के बावजूद सीएमपीडीआई के शेयरों ने बाजार में बेहद सुस्त शुरुआत की है. कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 5.3 फीसदी के डिस्‍काउंट पर ₹162.80 और एनएसई पर आईपीओ प्राइस बैंड से 7 फीसदी नीचे 160 रुपये पर लिस्‍ट हुए. सीएमपीडीआई आईपीओ का प्राइस बैंड 172 रुपये था.

बाजार के जानकारों का मानना है कि इस कमजोर लिस्टिंग की पटकथा सब्सक्रिप्शन के दौरान ही लिखी जा चुकी थी. ₹1,842 करोड़ के सीएमपीडीआई आईपीओ को बाजार से बहुत ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. यह आईपीओ बमुश्किल 1.05 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रिटेल निवेशकों का हिस्सा केवल 0.33 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा मात्र 0.35 गुना ही भरा. केवल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 3.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. यह आईपीओ पूरी तरह से एक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था, जिसमें मूल कंपनी कोल इंडिया ने अपनी हिस्सेदारी बेची. आईपीओ से पहले, कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹470 करोड़ जुटाए थे.

क्‍यों पिटा सीएमपीडीआई शेयर

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वर्तमान में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया है. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट की वेल्थ हेड शिवानी न्याती का कहना है कि सीएमपीडीआई की लिस्टिंग पूरी तरह से बाजार की चाल पर निर्भर रही. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बाजार में कमजोरी बनी रहती है, तो यह नया नवेला शेयर और गिर सकता है. न्याती ने शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स और आईपीओ निवेशकों को ₹148-150 के स्तर पर स्टॉप लॉस (Stop Loss) रखने की सलाह दी है.

कंपनी प्रोफाइल

1975 में स्थापित सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट कोयला क्षेत्र की एक दिग्गज कंसल्टेंसी फर्म है. की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी खनिज अन्वेषण, माइन प्लानिंग और डिज़ाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और पर्यावरण प्रबंधन में कंसल्टेंसी और तकनीकी सेवाएं प्रदान करती है.

(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...