- गंगा का जलस्तर बढ़ते ही डूब गया पीपा पुल का रास्ता, 15 दिन पहले ही हुआ था निर्माण | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 4 April 2026

गंगा का जलस्तर बढ़ते ही डूब गया पीपा पुल का रास्ता, 15 दिन पहले ही हुआ था निर्माण

यूपी के मिर्जापुर के विंध्याचल में नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा पर पीपा पुल बनाया गया था। लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुल के रास्ते में पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

इस पर नगर विधायक ने तत्काल मरम्मत के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही है।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल के लिए बनाए गए पीपा पुल के रास्ते में पानी भर जाने पर पैंटून पुल की तत्काल मरम्मत कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को टेलीफोन कर शीघ्र मरम्मत न कराए जाने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।

शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पंद्रह दिन पूर्व हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल को जोड़ने के लिए पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। नवरात्र मेले के दौरान गंगा पार एवं गोपीगंज तक के श्रद्धालु इसी पुल से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए चले आते थे। इससे शास्त्री पुल पर भी यातायात का दबाव कम हो गया था। जिस स्थान पर पीपा पुल बनाया गया है। वहीं गंगा दो भागों में बंटी हुई है। जलस्तर कम होने के कारण बीच में रेत उभर आयी थी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने दो तरफ पीपा रखकर पुल बना दिए और इन पुलों को जोड़ने वाले रास्ते पर चकर प्लेट रख दिया। उसी से राहगीर पुल पार कर विंध्याचल आते-जाते थे।

जलस्तर बढ़ने से पानी में डूब गया चकर प्लेट

गुरुवार को सुबह गंगा का जलस्तर बढ़ने से चकर प्लेट पानी में डूब गया। इससे पुल पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं पैदल यात्री करीब एक फीट पानी से होकर पुल पार कर रहे थे। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। दो हिस्सों में पुल देख पीपा पुल टूटने की खबर फैल गयी। जब मौके पर पहुंच कर देखा तो चकर प्लेट पर पानी भरा हुआ था। उसी से लोग आते-जाते थे। इसकी जानकारी जब नगर विधायक रत्नाकर मिश्र को हुई तो उन्होने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को टेलीफोन कर तत्काल पुल के मार्ग की मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...