- 80 साल बाद भारत को क्या देने वाला है इजरायल, कई देशों में हड़कंप! | दैनिक सच्चाईयाँ

Friday, 10 April 2026

80 साल बाद भारत को क्या देने वाला है इजरायल, कई देशों में हड़कंप!

लगभग 80 सालों से भारत के पड़ोस में एक नासूर है जिस पर आखिरकार दवाई छिड़कने का समय आ गया है। इतिहास में पहली बार इजराइल ने नासूर बन चुके पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर वही बयान दिया है जो हमास के खिलाफ दिया गया था।

आज गाज़ा में हमास ढूंढने के बाद भी नहीं मिल रहा। खबर है कि इजराइल की खुफ़िया एजेंसी मोसाद को अगला टारगेट पाकिस्तान दिया गया है। यह भारत के लिए भी एक बहुत बड़ा और सुनहरा मौका है। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय एयरफोर्स के चीफ एपी सिंह अमेरिका पहुंचे हैं। भारतीय वायु सेना अध्यक्ष का अमेरिका पहुंचना एक बहुत बड़ा संकेत है। लेकिन सवाल है कि पाकिस्तान ने ऐसा क्या किया जिसके बाद मोसाद पाकिस्तान के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट कर दिया जिसमें इजराइल को शैतान और मानवता पर श्राप कह दिया। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम इस्लामाबाद में शांति वार्ता करवा रहे हैं। लेकिन इजराइल लेबनान में नरसंहार कर रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीन की जमीन पर इस कैंसर जैसे देश इजराइल को बनाया, वह सभी लोग नर्क में जले।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान को सुनने के बाद इजराइल ने पहली बार पाकिस्तान को आतंकी देश बोलकर संबोधित किया है। इजराइल ने पहली बार खुलकर पाकिस्तान को लेकर अपनी फॉरेन पॉलिसी बदल ली है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नितिन याू की तरफ से बयान आया है कि पाकिस्तान द्वारा इजराइल के विनाश का आवाहन करना अत्यंत आपत्तिजनक है। पाकिस्तान ने सीमा लांघ दी है। इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा है कि इजराइल खुले तौर पर यहूदी विरोधी और झूठे आरोपों को बेहद गंभीरता से लेता है। हमारे देश को जिसने भी कैंसर बोला है उसका पूर्ण विनाश होकर रहेगा। इजराइल उन आतंकवादियों से अपनी रक्षा करेगा जिन्होंने हमारे विनाश की कसम खाई है। यानी इजरायली विदेश मंत्री गिदोनसार ने सीधे-सीधे पाकिस्तान को एक आतंकी देश बोल दिया है।

अमेरिका में इजराइल के राजदूत येल माइकल लीडर ने कहा है कि पाकिस्तान ने ईरान के आयतुल्लाओं की तरह हमारी मौत का नारा लगाया है। मैं ख्वाजा आसिफ को बोलना चाहता हूं कि आप कोई मध्यस्थ नहीं है। आप खुद एक समस्या हैं। हैरानी की बात देखिए कि जिस वक्त अमेरिका में इजराइल के राजदूत पाकिस्तान को मिटाने की धमकी दे रहे थे उसी वक्त अमेरिका में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने अमेरिकी एयरफोर्स चीफ से मुलाकात की है। हो सकता है कि पाकिस्तान पर संभावित एक्शन से पहले अमेरिका को जानकारी दी जा रही है। बहरहाल हजारों इजराइली लोगों ने पाकिस्तान को मिटाने की मांग शुरू कर दी है। दुनिया भर में रहने वाले यहूदियों ने कहा है कि पाकिस्तान अब हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...