- Meerut:-थाने बुलाकर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा, SSP ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 12 April 2026

Meerut:-थाने बुलाकर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा, SSP ने इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

नवाबगंज थाने में भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। उन पर सीओ के फॉलोअर से अभद्रता का आरोप भी था। आरंभिक जांच में दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को कार्रवाई कर दी।

इंस्पेक्टर के विरुद्ध विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

जयपाल सिंह एक महीने पहले मीरगंज से ट्रांसफर होकर नवाबगंज थाने में तैनात हुए थे। शुक्रवार को उन्होंने कस्बा के मोहल्ला कुम्हारान निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को फोन कर थाने बुलाया। देवेंद्र का आरोप था कि इंस्पेक्टर जयपाल सिंह अचानक उग्र हो गए।

वह अपशब्द कहने लगे तो इसका कारण पूछा। इस पर उन्होंने थप्पड़ मारा, इसके बाद लात-घूसों से पीटा। थाने के अंदर चीख-पुकार सुनकर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद थाने से बाहर आ गए। उसी दिन देवेंद्र ने इंस्पेक्टर जयपाल सिंह पर शराब के नशे में होने, अपमानित एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

उनकी मांग थी कि इंस्पेक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया जाए तो नशे में होने की पुष्टि हो जाएगी। इससे पहले, इंस्पेक्टर ने सीओ के फॉलोअर वीरपाल गंगवार से भी अभद्रता की थी। उन्होंने इसकी शिकायत सीओ से की।

दोनों प्रकरण की जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंची तो उन्होंने जांच कराई। रविवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर जयपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। सेवा नियमों का पालन नहीं करने, थाने अभद्रता के आरोप भी लगे हैं, इसलिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...