उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में महिला को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को विकासपुरी तिराहा बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रऊफ पुत्र हाजी शाहिद निवासी साउथ इस्लामाबाद, हाजी इलियास चौक, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में थाना लिसाड़ी गेट के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक जसवीर सिंह और उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार सुमन की टीम शामिल रही।
Post a Comment