- UP:-इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, 28 विभागों की जिम्मेदारी तय | दैनिक सच्चाईयाँ

Wednesday, 1 April 2026

UP:-इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, 28 विभागों की जिम्मेदारी तय

योगी सरकार प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए इस मानसून सीजन में भी 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके लिए सभी सरकारी विभागों को शामिल करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

विभागवार लक्ष्य निर्धारण में वन विभाग सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे लगाएगा।

पिछले वर्ष की तुलना में 1.40 करोड़ अधिक है। वहीं, पर्यावरण विभाग को 1.40 करोड़ पौधे अलग से लगवाने की जिम्मेदारी दी गई है। यानी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कुल 15.40 करोड़ पौधे लगाएगा। ग्राम्य विकास विभाग पिछले वर्ष से 1.40 करोड़ कम यानी 11.19 करोड़ पौधे लगवाएगा।

पिछले साल एक दिन में लगे थे 35 करोड़ से ज्यादा पौधे

योगी सरकार प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण करवा रही है। पिछले नौ वर्षों में सरकार 242 करोड़ से अधिक पौधे लगवा चुकी है। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष भी एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया था।

हालांकि एक दिन में ही सभी विभागों ने 37.21 करोड़ पौेधे लगाकर रिकॉर्ड बना दिया था। इस बार भी सरकार ने 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है, किंतु पिछले रिकार्ड को देखते हुए पौधारोपण इससे ज्यादा होने की उम्मीद है।

सरकार ने इसी क्रम में माइक्रोप्लानिंग कर 'ग्रीन चौपाल' के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप पौधारोपण की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी शासनादेश के तहत राजस्व विभाग 1.05 करोड़ व पंचायती राज विभाग 1.28 करोड़ पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा कृषि विभाग को 2.51 करोड़, उद्यान विभाग को 1.56 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, लोक निर्माण, परिवहन सहित अन्य विभागों को भी उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का मानना है कि सभी विभागों और आमजन की भागीदारी से यह अभियान न केवल सफल होगा, बल्कि प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...