- Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को दी बधाई | दैनिक सच्चाईयाँ

Wednesday, 1 April 2026

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस 'उत्कल दिवस' की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई।'

उन्होंने कहा, ''महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है। जय जगन्नाथ।'' वर्ष 1936 में आज ही के दिन ओडिशा तत्कालीन बिहार, बंगाल और मद्रास के कुछ हिस्सों को अलग करके भाषा के आधार पर एक अलग प्रांत बनाया गया था।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...