- UP:-शादी की मिठाई खिलाने पहुंचा था प्रेमी, ससुराल वालों ने जमकर उतारा आशिकी का भूत... | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 12 April 2026

UP:-शादी की मिठाई खिलाने पहुंचा था प्रेमी, ससुराल वालों ने जमकर उतारा आशिकी का भूत...

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के शेरकोट कस्बे में एक आशिक को अपनी पुरानी प्रेमिका को शादी की खुशखबरी देना भारी पड़ गया। सऊदी अरब से लौटे एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ससुराल वालों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

घरवालों ने न केवल प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा, बल्कि उसकी जमकर खातिरदारी भी कर दी।

सऊदी से लौटा था आशिक, गाजियाबाद में तय हुई थी शादी जानकारी के मुताबिक, नहटौर का रहने वाला आसिफ कुरैशी पिछले 7 सालों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। हाल ही में वह ईद की छुट्टियों में घर आया था। इसी बीच आसिफ का रिश्ता गाजियाबाद की एक लड़की से तय हो गया। अपनी नई जिंदगी शुरू करने से पहले आसिफ को अपनी पुरानी प्रेमिका की याद आई, जो तीन बच्चों की मां है। वह खजूर और मिठाई का डिब्बा लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल शेरकोट पहुंच गया।

रोशनदान ने खोल दी पोल बताया जा रहा है कि महिला ने आसिफ को खाना खिलाने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। जब ससुराल वालों ने रोशनदान से झांककर अंदर का नजारा देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख परिजनों का सब्र टूट गया। उन्होंने तुरंत दरवाजा खुलवाया और आसिफ को बाहर निकालकर उसकी धुनाई शुरू कर दी।

घंटों फोन पर चलती थी आशिकी महिला के देवर ने बताया कि उसकी भाभी पिछले काफी समय से फोन पर घंटों व्यस्त रहती थी। परिवार को पहले से ही शक था, लेकिन वे रंगे हाथों पकड़ने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे। आज जब प्रेमी खुद मिठाई लेकर घर की दहलीज तक आ पहुंचा, तो सारा राज सबके सामने आ गया।

बदनामी के डर से पुलिस को नहीं दी सूचना हंगामे और मारपीट के बाद इलाके के गणमान्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। परिवार की इज्जत और सामाजिक बदनामी के डर से ससुराल पक्ष ने पुलिस को बुलाने से परहेज किया। आसिफ को भविष्य में दोबारा न आने की सख्त चेतावनी और सबक सिखाने के बाद वापस नहटौर भेज दिया गया। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...