उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की सुबह ही घटना को अंजाम दिया है और आरोपी तुरंत भाग गए.
इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारुपुर गांव का है. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी, जिसको लेकर उन्होंने कटरा कोतवाल को एप्लीकेशन अपनी जान को खतरा बताया था. उन पर दो बार पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था. इस बार गांव में शनिवार सुबह बदमाशों ने कट्टे से गोली मार दी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
बाइक नहीं हुई स्टार्ट
वायरल सीसीटीवी में दिख दो बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं. राजीव सिंह को देखकर एक बदमाश बाइक से उतरकर आता है और गोली मार देता है. वहीं, दूसरा बदमाश बाइक पर सवार था. गोली मारने के बाद बदमाश बाइक की ओर भाग गया, लेकिन उस दौरान काफी देर तक उनकी बाइक स्टार्ट नहीं पाई।
पकड़ने आए युवकों को दिखाया कट्टा
जब बदमाश बाइक सवार थे तो पास के दो युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कट्टे का डर दिखाकर भगा दिया. फिर बदमाश बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान में जुटी है. हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है.
Post a Comment