- Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर बवाल! मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में झड़प | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 14 April 2026

Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर बवाल! मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में झड़प

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच हुए विवाद और झड़प के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है.

डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हैं. क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है. हालात पर लगातार सतर्क नजर रखी जा रही है.

मूर्ति स्थापना के दौरान हुआ विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता एक स्थान पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे, जिसका उसी समाज के दूसरे पक्ष ने विरोध किया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और झड़प हो गई, जिसमें प्रतिमा को नुकसान पहुंचा. इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाहों से भ्रमित होकर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया.

मौके पर डटे वरिष्ठ अधिकारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

अशांति फैलाने वालों पर सख्त नजर

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने बताया कि एक ही समाज के लोगों के बीच हुई इस घटना को लेकरकुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें सख्त चेतावनी दी गई. पुलिस मौके पर मौजूद है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है.

दरअसल, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही थी, जो समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों का प्रतीक है. साल 2026 में उनकी 135वीं-136वीं जयंती मनाई जा रही है, जो देश भर में ज्ञान और संघर्ष के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है. इस दिन दलित, वंचित और महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान को याद किया जाता है.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...