- 'अगर तुम मेरे पति को नहीं मारोगे, तो मैं मार दूंगी',प्रेमी संग हत्या की साजिश रच रही थी पत्नी;चैट से खुला राज | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 8 August 2026

'अगर तुम मेरे पति को नहीं मारोगे, तो मैं मार दूंगी',प्रेमी संग हत्या की साजिश रच रही थी पत्नी;चैट से खुला राज


हैदराबाद में डोरनाकल मंडल के चिल्कोडु निवासी जी. राजेश्वर राव ने जैसे ही अपनी पत्नी के फोन में चैट्स देखीं तो वो हैरान रह गए। राजेश्वर राव को पता चला कि उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर राव को मारने की प्लानिंग कर रही है।

मर्डर की प्लानिंग के बारे में पता चलते ही राजेश्वर राव ने डोरनाकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 'जीरो FIR' दर्ज की और बाद में मामला खम्मम ग्रामीण पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया।

पत्नी-प्रेमी संग रच रही पति की हत्या की साजिश

राजेश्वर राव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी भवानी और उसके कथित प्रेमी सैदुलु उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने बातचीत के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत भी दिखाए और कहा कि उन्हें अपनी और अपनी दो बेटियों की जान का डर है।

राजेश्वर राव ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव दिख रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भवानी की जान-पहचान सैदुलु से हो गई थी, जो खम्मम में कूरियर डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करता है।

राजेश्वर राव के मुताबिक बाद में भवानी और सैदुलु का रिश्ता अफेयर में बदल गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सैदुलु उनकी गैर-मौजूदगी में उनके घर आता-जाता था।

राजेश्वर राव को जैसे ही भवानी और सैदुलु के बीच बातचीत का पता चला, ये मामला गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। राजेश्वर राव ने दावा किया कि भावना और सैदुलु उसे अपने रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहे थे।

पति ने पत्नी पर लगाए मर्डर प्लानिंग के आरोप

राव के मुताबिक, एक मैसेज में भवानी ने कथित तौर पर सैदुलु से कहा कि अगर वह उसके पति को मार दे तो वे साथ रह सकते हैं।

मैसेज में यह भी पता चला कि भवानी ने सैदुलु को घर के अंदर पति की हत्या न करने की सलाह दी थी, क्योंकि उसे डर था कि शक उस पर जाएगा। इसके बजाय, उसने सुझाव दिया कि हत्या इस तरह की जाए कि वह सड़क दुर्घटना लगे।

राजेश्वर राव ने बताया कि एक और मैसेज में, भवानी ने सैदुलु से कहा कि अगर वह उसके पति को नहीं मारेगा, तो वह खुद उसे मार देगी।

राजेश्वर राव के मुताबिक, उन्होंने 2016 में सूर्यपेट जिले के मट्टमपल्ली मंडल के राघवपुरम की रहने वाली भवानी से शादी की थी। दंपति की दो बेटियां हैं। वह खम्मम के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं।

भावना और सैदुलु फरार

खम्मम ग्रामीण इंस्पेक्टर एम. राजू ने कहा कि पुलिस राजेश्वर राव द्वारा सौंपे गए स्क्रीनशॉट और अन्य सबूतों की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि कर रही है।

इंस्पेक्टर एम. राजू ने कहा, 'हमने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चैट मैसेज समेत सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। जांच के तहत आरोपों और सबूतों की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है।'

इस मामले में दोनों आरोपी भावना और सैदुलु अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। राजेश्वर राव ने अपने और अपनी बेटियों के लिए सुरक्षा की मांग की है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...