- 'मैंने इसका किस्सा खत्म कर दिया',पत्नी की हत्या के बाद दोस्त को बुलाया शव ठिकाने लगाने,चुपके से लगा दिया पुलिस को कॉल​​​​ | दैनिक सच्चाईयाँ

Thursday, 20 August 2026

'मैंने इसका किस्सा खत्म कर दिया',पत्नी की हत्या के बाद दोस्त को बुलाया शव ठिकाने लगाने,चुपके से लगा दिया पुलिस को कॉल​​​​

दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी 20 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त को फोन कर घर बुलाया और शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी।

हालांकि, दोस्त ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी की हत्या के बाद दोस्त को किया फोन

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अनुराग के रूप में हुई है, जो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है। उसने साल 2023 में कनिका से शादी की थी। कनिका के पिता दिल्ली में ऑटो-रिक्शा चालक हैं।

एफआईआर के मुताबिक, शनिवार रात अनुराग ने अपने कैब ड्राइवर दोस्त को फोन कर कहा कि उसे तुरंत उसकी मदद की जरूरत है। दोस्त जब रात करीब 9:45 बजे मुनिरका स्थित उसके घर पहुंचा तो अनुराग ने उससे कहा, "आज मैंने इसका किस्सा ही खत्म कर दिया है।" इसके बाद वह दोस्त को तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में ले गया, जहां कनिका का शव बिस्तर पर पड़ा था।

पत्नी के चरित्र पर था शक

दोस्त के बयान के अनुसार, अनुराग ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी की पिटाई इसलिए की क्योंकि उसे शक था कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती थी। इसके बाद उसने दोस्त से शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी।

फोन छीनकर शव फेंकने की जगह तलाशता रहा

एफआईआर में बताया गया है कि अनुराग ने अपने दोस्त का मोबाइल फोन यह कहकर ले लिया कि उसका फोन खराब हो गया है और उसे कॉल करनी है। इसके बाद उसने फोन वापस नहीं किया।

आरोप है कि अनुराग अपने दोस्त को कार से जेएनयू रोड और संजय वन के आसपास कई जगहों पर लेकर गया ताकि शव को फेंकने के लिए कोई सुनसान स्थान मिल सके। इस दौरान दोस्त लगातार उसे पुलिस को सूचना देने की सलाह देता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माना।

दोस्त ने दिखाई सूझबूझ, पुलिस को किया फोन

पुलिस के मुताबिक, दोस्त खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा था क्योंकि उसका मोबाइल आरोपी के पास था और वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता था जिससे आरोपी फरार हो जाए।

आखिरकार उसने एक योजना बनाई। उसने अनुराग से कहा कि पहले उसके घर चलते हैं और वहीं बैठकर आगे की योजना बनाएंगे। घर पहुंचने पर उसने गेट खुलवाने के बहाने अपना मोबाइल वापस लिया और ऊपर जाकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को फोन कर दिया।

पुलिस पहुंची तो इशारे से बताया आरोपी

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोस्त ने इशारे से अनुराग की पहचान कराई। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और उसके साथ मुनिरका स्थित घर पहुंची। वहां कनिका खून से लथपथ हालत में मिली। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कीलें लगी टूटी हुई लकड़ी की छड़ी और एक टेबल स्टैंड बरामद किया है। शुरुआती जांच में आशंका है कि इन्हीं वस्तुओं से कनिका पर जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विमान में सवार एक यात्री ने दावा किया कि टर्बुलेंस के दौरान विमान अचानक तेजी से एक तरफ झुक गया। एअर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, टर्बुलेंस की वजह से विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...