- विदेश मंत्रालय ने नहीं दी सीएम रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को मंजूरी: तेलंगाना CMO का दावा | दैनिक सच्चाईयाँ

Thursday, 20 August 2026

विदेश मंत्रालय ने नहीं दी सीएम रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को मंजूरी: तेलंगाना CMO का दावा

मिलने के कारण तेलंगाना राइजिंग के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को अपनी अमेरिका यात्रा रद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।रेवंत रेड्डी का 10 दिवसीय ब्रिटेन और अमेरिका दौरामुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को लंदन पहुंचकर अपने ब्रिटेन और अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी। ब्रिटेन में उनके कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावतनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और एमिरेट्स स्टेडियम में ईपीएल फुटबॉल प्रस्तुति शामिल थी। अपने इस दो-देशीय दौरे के पहले चरण में उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय और लंदन बिजनेस स्कूल के साथ भी संवाद और कार्यक्रमों की योजना बनाई थी।अमेरिका यात्रा का कार्यक्रम क्या था?योजना के मुताबिक, तेलंगाना के सीएम को अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाना था, जहां हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का दौरा करने का कार्यक्रम था। इसके अलावा, 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी की एक टीम के साथ बातचीत भी प्रस्तावित थी।आधिकारिक बातचीत के अलावा, न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अमेरिकी चैप्टर द्वारा आयोजित एक प्रवासी सम्मेलन में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम तय था। विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले रेवंत रेड्डी बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...