- 'मकान मालिक संग मिलकर मुझे तेजाब पिलाया.',मौत से पहले पत्नी की पोल खोल गया पति​ | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 8 August 2026

'मकान मालिक संग मिलकर मुझे तेजाब पिलाया.',मौत से पहले पत्नी की पोल खोल गया पति​



उत्तर प्रदेश में पतियों की संदिग्ध मौतों से जुड़े एक के बाद एक सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं. मेरठ में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से कटवाकर मार डालने के हैरान कर देने वाले मामले के बाद, अब बरेली जिले से भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

यहां एक पति की तेजाब पीने से हुई मौत के मामले में परिजनों ने उसकी पत्नी और मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि मृतक ने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले पुलिस को बयान देकर पत्नी और उसके प्रेमी की काली करतूत उजागर की थी.

मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित चक्क महमूद और जोगी नवादा इलाके का है. मृतक की पहचान इसराइल के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, इसराइल की शादी करीब 13 साल पहले गौसिया नाम की महिला से हुई थी. शुरुआती सालों में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पतिपत्नी के बीच अनबन रहने लगी. इसके बाद इसराइल अपने परिवार से अलग होकर पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगा था.

मकान मालिक से अवैध संबंधों का आरोप, आपत्तिजनक स्थिति में देखा

मृतक की मां बासिना और वारिसा का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले इसराइल को अपनी पत्नी के उसके मकान मालिक सलीम से अवैध संबंधों के बारे में पता चला. परिजनों के मुताबिक, इसराइल ने एक दिन अपनी पत्नी और सलीम को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद से घर में रोज विवाद होने लगा. बदनामी और लगातार हो रहे क्लेश से तंग आकर इसराइल ने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था.

जबरन तेजाब पिलाने का आरोप, अस्पताल में तोड़ा दम

मृतक के भाई मोहम्मद तंजीम और मां का आरोप है कि आत्महत्या के असफल प्रयास के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ. आरोप है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी सलीम के साथ मिलकर साजिश रची और इसराइल को जबरन तेजाब पिला दिया. अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मौत से पहले इसराइल ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और मकान मालिक सलीम पर ही तेजाब पिलाने के गंभीर आरोप लगाए थे.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

घटना की जानकारी मिलने के बाद बारादरी थाना पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस परिजनों के बयानों और मृतक के कथित तौर पर दर्ज कराए गए आखिरी बयान की बारीकी से जांच कर रही है.

मामले में फोन पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पूरी तरह से साफ हो पाएगा. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.





Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...