- सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों का इस्तीफा मांगा जा रहा है.वकील के इस बयान पर CJI सूर्यकांत बोले- हम नाजुक दौर में | दैनिक सच्चाईयाँ

Monday, 17 August 2026

सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों का इस्तीफा मांगा जा रहा है.वकील के इस बयान पर CJI सूर्यकांत बोले- हम नाजुक दौर में

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील राजा चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सभी जजों का इस्तीफा मांगा जा रहा है, जिसके जवाब में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम अभी नाजुक स्थिति में हैं.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में वकील राजा चौधरी चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच से एक मामले की सुनवाई के लिए कह रहे थे. उनका कहना था कि कोर्ट टिप्पणी का इस्तेमाल कमर्शियल कामों में हो रहा है, जिस पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है.

लाइव लॉ के मुताबिक सुनवाई के दौरान राजा चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है. लोग सभी जजों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यह सही नहीं है. सुनवाई के दौरान वकील ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केएम जोसेफ की टिप्पणी का हवाला दिया, जिसमें जोसेफ ने कहा था कि संवैधानिक सवालों वाले मामलों में तुरंत सुनवाई की जरूरत है.

जोसेफ के मुताबिक इसमें देरी का असर सिर्फ पक्षकारों पर नहीं, पूरे संवैधानिक ढांचे पर पड़ता है. वकील की इस दलील को सुनने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि हम इस वक्त बेहद नाजुक स्थिति में हैं.

केंद्र के जवाब का इंतजार

चीफ जस्टिस ने वकील से कहा कि इस पर तब सुनवाई होगी, जब केंद्र सरकार अपना जवाब दाखिल कर देगी. केंद्र के जवाब दाखिल होने के बाद हम इस मामले पर सुनवाई करेंगे.

मई में यह याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें कहा गया था कि कोर्ट की टिप्पणी का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों के लिए नहीं किया जा सकता है. इस मामले में कोर्ट ने केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.

आखिर पूरी कहानी क्या है?

एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर कॉकरोच वाली टिप्पणी की थी. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक संगठन तैयार हो गया.

इसमें जेन-जी युवा जुड़ गए, जिसने पेपर लीक और अव्यवस्था के खिलाफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जुलाई के आखिर में कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों के आगे केंद्र सरकार झुक गई.

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता न्यायपालिका में भ्रष्टाचार, केंद्र सरकार की अव्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...