India vs Sri Lanka Live Score, Aaj Ka 2nd Test Match, Day 1 Updates in Hindi: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है. टेस्ट मैच का आज पहला दिन है. इस टेस्ट मैच को जीतकर भारत की कोशिश 2 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने की होगी.
वहीं मेजबान श्रीलंका पलटवार कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की ताक में होगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीज क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है. भारत ने इससे पहले गॉल में खेला पहला टेस्ट मैच बड़े अंतर से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी.
सारांश जैन ने किया टेस्ट डेब्यू
कोलंबो टेस्ट की सबसे खास बात ये है कि इस मैच में 33 साल के सारांश जैन का डेब्यू हुआ है. वो कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश से आते हैं और गेंद से विकेट लेने के साथ साथ बल्ले से भी रन जोड़ने में माहिर हैं. भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन 320वें प्लेयर हैं.
कोलंबो में मौसम साफ
कोलंबो के मौसम की बात करें तो वो साफ है और वहां धूप खिली है. यानी भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में किसी भी तरह के खलल की फिलहाल कोई संभावना नहीं है.
Post a Comment