- India vs Sri Lanka Live Score: गॉल में गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम,भारत को लगा तीसरा झटका | दैनिक सच्चाईयाँ

Monday, 17 August 2026

India vs Sri Lanka Live Score: गॉल में गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम,भारत को लगा तीसरा झटका

India vs Sri Lanka Live Score, Aaj Ka 1st Test Match, Day 4 Updates in Hindi: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है. तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया था और 178 रन की बढ़त हासिल की थी.

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे. अब चौथे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी खेल रही है.

कितने रन का टारगेट गॉल टेस्ट में रहेगा सेफ?

चौथे दिन दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया की कोशिश स्कोर बोर्ड पर उस टारगेट को लगाने की होगी, जिसे डिफेंड कर गॉल टेस्ट में विजय पताका को फहराया जा सकता है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कितने रन का टारगेट गॉल टेस्ट जीतने के लिए काफी होगा? दूसरा ये कि कब तक टीम इंडिया को बल्लेबाजी करनी चाहिए?

ये हो सकती है टीम इंडिया की रणनीति?

टीम इडिया के पास 178 रन की बढ़त पहले से है. ऐसे में उसकी कोशिश चौथे दिन दूसरे सेशन तक खेलने की होगी. इसके अलावा उसका प्लान स्कोर बोर्ड पर 400 प्लस रन का टोटल लगाने का होगा, जिसे गॉल में चौथी पारी खेलते हुए चेज कर पाना श्रीलंका के लिए पहाड़ तोड़ने जैसा काम साबित हो सकता है.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...