- 'आज तक जवाब नहीं दिया...' प्रीति जिंटा की इस हरकत से परेशान हुए अमिताभ बच्चन,KBC पर लगाई डांट! | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 9 August 2026

'आज तक जवाब नहीं दिया...' प्रीति जिंटा की इस हरकत से परेशान हुए अमिताभ बच्चन,KBC पर लगाई डांट!

'सदी के महानायक' यानी अमिताभ बच्चन अपने फैंस का मनोरंजन बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे से भी करते रहते हैं. एक बार फिर से वो छोटे पर्दे पर अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए लौट रहे हैं.

इसके नए सीजन की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. अमिताभ बच्चन के शो केबीसी के नए सीजन के पहले मेहमान सनी देओल, प्रीती जिंटा और आमिर खान बनने वाले हैं.

बता दें कि जल्द ही सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज होने जा रही है. इसके प्रमोशन के लिए तीनों ही अमिताभ बच्चन के शो केबीसी के 18वें सीजन के पहले एपिसोड में नजर आएंगे. जो आज से यानी 10 अगस्त से ऑन-एयर होने वाला है. इस मौके पर बिग बी प्रीति जिंटा से एक बड़ी शिकायत करते हुए नजर आएंगे और मजाकिया लहजे में उन्हें डांटते हुए भी दिखाई देंगे.

अमिताभ बच्चन ने की प्रीति जिंटा से शिकायत

सोनी टीवी ने केबीसी 18 का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है इसमें अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से एक शिकायत करते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बी ने वीडियो में कहा, 'हमें बहुत बड़ी एक शिकायत है आपके साथ. शिकायत ये है कि 31 जनवरी को हम आपके जन्मदिन पर आपको को बधाई देते हैं और एक बार भी जवाब नहीं आया आपका.'

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...