- अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 लाख रुपए का माल जब्त किया वेबदुनिया वेबदुनिया | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 8 August 2026

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 लाख रुपए का माल जब्त किया वेबदुनिया वेबदुनिया



अहमदाबाद शहर में SOG क्राइम ब्रांच ने नशीले कफ सिरप की कथित अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिलीफ रोड स्थित GPO पोस्ट ऑफिस के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पोस्टल सर्विस का इस्तेमाल करके कफ सिरप को देश के अन्य राज्यों में भेजा जा रहा था।

5,050 बोतलों का जखीरा जब्त

SOG क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान कफ सिरप की कुल 5,050 बोतलें जब्त की हैं। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत ₹60 लाख बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

मिजोरम, त्रिपुरा और असम भेजा जाता था माल

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कफ सिरप की यह खेप कथित तौर पर डाक के जरिए मिजोरम, त्रिपुरा और असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भेजी जाती थी। अहमदाबाद में पोस्टल सर्विस का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर नशीले सिरप की तस्करी का नेटवर्क सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है।

मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी

SOG क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि कफ सिरप की खेप कौन भेज रहा था, इसे किसे पहुंचाया जाना था और पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। पुलिस जब्त किए गए कफ सिरप और इसकी कथित तस्करी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।


Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...