- UP:एक दूसरे से लिपटे,फिर लेट गए पटरी पर. क्यों प्रेमी जोड़े ने तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर दे दी जान? | दैनिक सच्चाईयाँ

Friday, 7 August 2026

UP:एक दूसरे से लिपटे,फिर लेट गए पटरी पर. क्यों प्रेमी जोड़े ने तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर दे दी जान?

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनानगर जोन अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अंतरजातीय प्रेम संबंध और पारिवारिक बंदिशों से तंग आकर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया.

मृतकों की पहचान शिवा और स्वाती के रूप में हुई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों काफी समय से एकदूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. हालांकि, दोनों के अलगअलग जातियों से होने के कारण उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. परिजनों की ओर से लगातार बंदिशें लगाई जा रही थीं, जिससे परेशान होकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

एकदूसरे से लिपटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटनाक्रम के मुताबिक, शिवा और स्वाती देर रात घूरपुर क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती साक्ष्यों के अनुसार, दोनों एकदूसरे से लिपटकर ट्रैक पर लेट गए, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतविक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल में जुटी है. इस घटना ने एक बार फिर सामाजिक बंदिशों के गंभीर परिणाम उजागर किए हैं.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...