नागपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. एक 16 साल की नाबालिग लड़की का कथित अपहरण करे उसका यौन उत्पीड़न किया गया. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक 20 साल के शख्स की गिरफ्तारी की है.बताया जा रहा है कि छात्र बीबीए का छात्र है. आरोपी ने जेल के भीतर से वीवीआईटी ट्रीमेंट की डिमांड शुरू कर दी है, जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया
दरअसल, गिरफ्तार छात्र ने जेल की गंदी दीवारों और बदबूदार शौचालय की शिकायत की. इसके साथ ही नाश्ते में पिज्जा और रात के खाने में प्रीमियम भोजन की मांग की है.पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जेल के भीतर सामान्य व्यवस्था असंतुष्ट है और खुद के लिए वीआपी जैसी सुविधाओं की डिमांड कर रहा है.
आरोपी ने लॉकअप में मांगी वीआईपी सुविधा
टीओआई की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है. वह जांच के दौरान कई सवालों के जवाब देने से बच रहा है. इधर, कोर्ट में आरोपी के वकील ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट का आरोप लगाया है, अब इस मामले ने कानूनी बहस शुरू कर दी है.वहीं, जांच एजेंसियों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उकरणों में अहम सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर अपने डिवाइस के पासवर्ड साझा करने से इनकार कर रहा है. इस कारण जांच प्रभावित हो रही है.
अधिकारियों ने क्या बताया
एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से बताया गया कि आरोपी लगातार वीआईपी सुविधा की मांग करके लॉकअप स्टाफ को परेशान कर रहा है. आरोपी की ओर से रातों की नींद हराम होने, मच्छरों के काटने की शिकायत करता रहा और उसने लॉकअप में मोटा तकिया या नरम बिस्तर लगाने और तुरंत मच्छर भगाने वाली दवा लगाने की मांग की है.
क्या है मामला
दक्षिण नागपुर के दिघोरी इलाके में एक छात्रा को करीब 24 घंटे तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया. इतना ही नहीं उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने नागालिग को छुड़ाया और आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट के समक्ष पेश किया. पुलिस ने मौके से 20 साल के आरोपी निर्भय पखारे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कक्षा 12वीं की छात्रा से दोस्ती की थी और फिर ब्लैकमेल कर उसका यौन उत्पीड़न किया.

Post a Comment