- CM नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, 'जो कुछ हुआ वो...' | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 20 December 2025

CM नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, 'जो कुछ हुआ वो...'

 


बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां कुछ लोग इस मुद्दे पर सीएम नीतीश के बचाव में उतर आए हैं, वहीं विपक्ष इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री समेत बिहार सरकार को निशाने पर ले रहा है.

इस बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया सामने आई है.दरअसल, मुंबई में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों के कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए. इस बीच उन्होंने हिजाब विवाद पर कहा कि जो कुछ भी हुआ वो अच्छा नहीं हुआ है.

बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण पर क्या कहा?

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस देश में अगर बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की कोशिश की जा रही है ये दुर्भाग्य है, लेकिन ये जरूर कहूंगा कि ऐसा हुआ तो देश का हिंदू 1992 दोहराने के लिए तैयार है. ये हिंदुओं के खिलाफ विदेशी आक्रांताओं की साजिश है. उन्होंने कहा कि बंगाल से लेकर कश्मीर तक हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को जल्द ही मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा.

'जनता जिसे चुनेगी वही बनेगा मेयर'

वहीं महाराष्ट्र खान मेयर विवाद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जनता के ऊपर निर्भर है, जनता जिसको चुनती है वही बनेगा, हम राजनीतिक विषय पर नहीं जाते, हमारा काम सतानत को मजबूत करना है. हम राजनीतिक एजेंडा से नहीं आये हैं. देश का चुनाव जातिवाद से उठकर राष्ट्रवाद पर होना चाहिए. हिन्दू मुस्लिम से उठकर राष्ट्रवाद पर होना चाहिए यही सबके लिए बेहतर होगा.

'मेरा जीवन हिंदुत्व को समर्पित'

वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि मुंबई की जनता राष्ट्रवाद का विचार करें. महाराष्ट्र में धर्मांतरण बड़ा मुद्दा है. मेरा जीवन हिंदू, हिंदुत्व के लिए समर्पित है. हिंदू राष्ट्र बनेगा तो सभी को जगह मिलेगी



Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...