उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एस.एम. देवराज को उनके मौजूदा पद के साथ प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अनुराग यादव को समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में आलोक कुमार III को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सौरभ बाबू को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
वहीं रवि रंजन को यू०पी० इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यू०पी० एग्रो से हटाकर विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। टी.के. शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ यू०पी० एग्रो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा हिमांशु कौशिक को यू०पी० इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। सौम्या गुरूरानी को नगर निगम शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं डा. बिपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर नगर आयुक्त पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
Post a Comment