गोरखपुर। पशु तस्कर बाप-बेटे पर गीडा पुलिस ने गैंग्सटर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। ये दोनों मुरादाबाद के रहने वाले है। इनके विरुद्ध गोरखपुर समेत कई जिलों में पशु तस्करी का केस दर्ज है।
जिलाधिकारी के अनुमोदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अब इनके संपत्ति का ब्योरा जुटाकर जब्त करेगी। इसमें आरोपित बाप जेल में बंद है। वहीं फरार चल रहे बेटे को पुलिस तलाश कर रही है।
मुरादाबाद जिले के मझौला थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी मो. यासिन को गिरोह का सरगना और उसके बेटे हाशिम को सदस्य के रूप में नामजद किया गया है। गीडा पुलिस का कहना है कि यासिन अपने गिरोह के साथ मिलकर पशु तस्करी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।
जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद गैंग चार्ट तैयार कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुरादाबाद निवासी यासिन के पर गोरखपुर के गीडा थाने के अलावा भदोही और एटा में भी गौ वध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, उसके बेटे हाशिम के पर भी गोरखपुर, एटा और इटावा में पशु क्रुरता समेत कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि तीन मामलों में दोनों ने मिलकर पशु तस्करी की घटनाओ को अंजाम दिया है, जबकि अन्य मामलों में सहयोगियों के साथ शामिल रहे।
एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई अभियान के क्रम में गैंग्सटर का केस दर्ज किया गया है। इसमें एक आरोपित यासिन भदोही के जेल में बंद है। आरोपित बेटा फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
वर्ष 2023 में कंटेनर से लेकर जा रहे गोवंशीय पशु
गीडा पुलिस ने वर्ष 2023 में कालेसर के पास जांच करते हुए एक कंटेनर पकड़ा था, जिसमें 34 गोवंशीय पशु मिले थे। मौके से चालक और खलासी भाग निकले थे।
पशुओं को बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो यासिन और उसके बेटे का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बाप-बेटे पर पशु क्रुरता और गोवध निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया।
Post a Comment