प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे यूपी के विकास का सशक्त इंजन बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने इस एयरपोर्ट को मंजूरी दी थी, लेकिन सपा सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ने दिया।
जब वो 2014 में सत्ता में आए तो उस समय भी यूपी में सपा की सरकार (अखिलेश यादव सीएम) थी, लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई. नोएडा को अशुभ माना जाता था. मुझे भी कहा गया कि नोएडा मत जाओ मोदीजी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो.
एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2003 में वाजपेयी सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी थी. यहां मौजूद कई लोग ऐसे होंगे, जिनका जन्म भी तक नहीं हुआ होगा. यह एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा. जब देश में केंद्र सरकार बनी तो, सपा सरकार ने इस पर काम नहीं होने दिया. लेकिन जब यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब शुरू भी हो गया है.
Post a Comment