राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा एवं प्रवर्तन दल की टीमों ने बोगस फर्मों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। एक ही मोबाइल नंबर से राजस्थान उत्तर प्रदेश, कर्नाटकदिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम व गुजरात में 23 फर्मों का पंजीकरण कराया गया।
राजस्थान से आगरा सहित कई राज्यों के लिए ग्रेनाइट और मार्बल का मूवमेंट कराया जा रहा था। तीन फर्मों के लिए खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रिटर्न व कर जमा किए बिना ही भेजा जा रहा था मार्बल, ग्रेनाइट, तीन फर्मों पर मुकदमा
संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रलहन ने बताया कि पंजीयन लिए जाने के बाद से कई वाहनों के माध्यम से मार्बल, ग्रेनाइट का मूवमेंट राजस्थान से विभिन्न राज्यों में किया जा रहा था। सचल दल इकाई पांचवीं यूनिट ने कोरई टोल प्लाजा पर 18 मार्च को राजस्थान नंबर के ट्रक को पकड़ा था, ट्रक में 11244 वर्ग फीट मार्बल और ग्रेनाइट स्लैब था, ट्रक में लदे मोर्बल ग्रेनाइट को आगरा के अपंजीकृत व्यक्ति को भेजा जा रहा था।
ई वे बिल एप पर ट्रैकिंग और विभागीय पोर्टल पर दर्ज ब्योरा को खंगालने के बाद की गई कार्रवाई
वाहन में लदे माल पर वाहन स्वामी से रुपए 8.62 लाख जमा कराए। इससे पहले सचल दल इकाई 10 द्वारा 18 मार्च को कोरई टोल प्लाजा पर एके एंटरप्राइजेज के नाम से भेजे गए मार्बल ग्रेनाइट से लदे ट्रक को पकड़ा था। कार्रवाई करते हुए पेनल्टी के 9.50 लाख रुपये जमा कराए गए थे।
जांच में सामने आया कि किशनगढ़ राजस्थान के रहने वाले लव कुश ने इसी वर्ष 23 मार्च को आरके एंटरप्राइजेज फर्म का जीएसटी पंजीयन कराया गया। इसके अगले दिन 24 मार्च को आगरा में एके एंटरप्राइजेज का पंजीकरण कराया। इसके साथ ही तीसरी फर्म जेके ट्रेडर्स का भी पंजीयन कराया गया।
एक ही मोबाइल नंबर से जीएसटी में पंजीयन
टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि लव कुश द्वारा एक ही मोबाइल नंबर से आठ राजस्थान में, चार उत्तर प्रदेश में, तीन कर्नाटक में, दो-दो दिल्ली, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में, तथा एक-एक असम व गुजरात में जीएसटी में पंजीयन लिया गया, जिसमें 22 फर्मों का पंजीयन कूट रचित प्रपत्रों ,अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों का प्रयोग करने के कारण एवं करापंचन में लिप्त होने के कारण निरस्त किया जा चुका है।
कई वाहनों के माध्यम से मार्बल, ग्रेनाइट का मूवमेंट राजस्थान से विभिन्न जिलों में किया गया
कई छद्म व्यक्तियों के नाम से फर्म बनाकर टैक्स चोरी के उद्देश्य से नॉन बोनाफाइड डीलर के लिए माल के मूवमेंट मात्र के लिए प्रपत्र जारी किए गए। संबंधित फर्म का पंजीयन फरवरी माह में लिए जाने के उपरांत कई वाहनों के माध्यम से मार्बल, ग्रेनाइट का मूवमेंट राजस्थान से विभिन्न जिलों में किया गया है, जिस पर व्यापारी द्वारा कोई रिटर्न एवं कर जमा नहीं किया गया है। थाना लोहामंडी में आरके एंटरप्राइजेज, एके एंटरप्राइजेज और जेके ट्रेडर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Post a Comment